Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 क्लास 1 - Kendriya Vidyalaya Admission 2024 for Class 1



केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2024 कक्षा 1 में प्रवेश की तिथि की घोषणा कर दी है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (के वीएस) कक्षा 1 प्रवेश 2024 पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 में शुरू की जाएगी। छात्रों के माता-पिता/अभिभावक केवीएस कक्षा 1 पंजीकरण प्रक्रिया 2024 को ऑनलाइन मोड में पूरा कर सकेंगे। कक्षा 1 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक वेबसाइट - kvsagathan.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए परीक्षण वेबसाइट भी शुरू कर दी गयी है।

 

कक्षा 1 केवीएस एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली तथा प्राथमिकता श्रेणी के आधार पर दिया जाता है। इसके लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कक्षा 1 के वीएस प्रवेश प्रक्रिया 2024 (Class 1 KVS admission process in hindi), आयुपात्रता मानदंड, महत्वपूर्णतिथियांआदि के बारेमेंजाननेके लिए लेख की मदद ली जा सकती है।

 


Important Dates - महत्वपूर्ण तिथियां


कक्षा 1 प्रवेश 2024 केवीएस शेड्यूल ऑनलाइन जारी किया जाएगा। हमने नीचे तालिका में संदर्भ के लिए कक्षा 1 केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024 (KVS admission 2024 in Hindi) के लिए तारीखों की जानकारी दी है। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 प्रवेश 2024 (Kendriya Vidyalaya class 1 admission 2024 in Hindi ) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख की मदद लें।

 

Admission Schedule - प्रवेश कार्यक्रम

Tentative Date for Event - कार्यक्रम संभावित तिथि

  • Date of Published Advertisement : 01-04-2024
  • Starting Date for Online Registration : 01-04-2024
  • Last Date for Online Registration : April 2024(सूचित किया जाएगा)
  • Provisional selection and waiting list of registered candidates Announcement : April-May 2024

 


कक्षा 1 प्रवेश प्रक्रिया - Admission Process

  • पंजीकरण करें और केवीएस कक्षा 1 आवेदन पत्र - kvsagathan.nic.in पर भरें।
  • केवीएस कक्षा 1 प्रवेश सूची 2024 डाउनलोड करें।
  • दस्तावेज़ संबंधित केंद्रीय विद्यालय (यदि चयनित हो) में जमा करें।
  • फीस का भुगतान करें और पढ़ाई करना शुरू करें।

 


केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2024-25 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for Kendriya Vidyalaya Admission 2024-25)

राष्ट्रीयता (Nationality)

  • भारतीय नागरिकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024 के लिए आवेदन कर सकतेहैं।
  • विदेशी नागरिकों के बच्चे जो किसी भी कारण से भारत में हैं, वे भी 2024 में केवीएस प्रवेश के लिए पात्र हैं।

आयुसीमा (Age Limit)

  • जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 1 के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च तक बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए। (1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चे पर भी विचार किया जाएगा।)


केवी ऑनलाइन प्रवेश 2024-25 के लिए आयु सीमा (Age Limit for KV Online Admission 2024-25)

कक्षा

प्रवेश वांछित वर्ष के 31 मार्च को न्यूनतम आयु

प्रवेश वांछित वर्ष के 31 मार्च को अधिकतम आयु

कक्षा 1

वर्ष*

वर्ष

कक्षा 2

वर्ष

वर्ष

कक्षा 3

वर्ष

वर्ष

कक्षा 4

वर्ष

10 वर्ष

कक्षा 5

वर्ष

11 वर्ष

कक्षा 6

10 वर्ष

12 वर्ष

कक्षा 7

11 वर्ष

13 वर्ष

कक्षा 8

12 वर्ष

14 वर्ष

कक्षा 9

13 वर्ष

15 वर्ष

कक्षा 10

14 वर्ष

16 वर्ष

*एनईपी 2020 के आदेश के अनुसार कक्षा 1 के लिए प्रवेश आयु में बदलाव करके 6 + वर्ष कर दिया गया है, यह शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रभावी है।

 

 


केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 2024-25 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Kendriya Vidyalaya Admission 2024-25?)

  • केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट- kvsagathan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • केवीएस आवेदन पत्र 2024 के वल ऑनलाइन मोड में जमा करना होगा।
  • माता-पिता को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, 2024 के लिए केवीएस आवेदन पत्र भर कर जमा करना होगा।

 


केवी कक्षा 1 प्रवेश 2024-25 - पंजीकरण के लिए कदम (KV Class 1 admission 2024-25 - Steps for registration)

  • केंद्रीय विद्यालय वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'New Registration' बटन पर क्लिक करें।
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और घोषणा के चेक बॉक्स पर क्लिक करें, फिर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर केंद्रीय विद्यालय ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म विंडो खुल जाएगी।
  • उपयुक्त जगह पर बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। आवश्यक सभी दस्तावेज जमा करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
  • दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और संपर्क विवरण की पुष्टि करने के लिए सबमिट करें।
  • लॉगिन विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उन्हें नोट कर लें और आगे के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

 


कक्षा 1 आवेदन पत्र भरने और जमा करने के चरण - Filling and Submitting Application Form

केवीएस पंजीकरण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अगला कदम ऑनलाइन केवीएस आवेदन पत्र भरना और जमा करना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनेके बाद आगेके चरण जानने के लिए नीचे दिए गए निर्देश पढ़ें।

  • kvsagathan.nic.in के होमपेज पर दिए गए 'लॉगिन' (Login) टैब पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बनाए गए लॉगिन (Login) विवरण दर्ज करें। फिर 'लॉगिन' (Login) बटन पर क्लिक करें।
  • केवीएस कक्षा 1 आवेदन पत्र 2024 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • विवरण बहुत सावधानी से भरें और सुनिश्चित करें कि दर्ज किए गए विवरण में कोई गलती न हो।
  • अब Next बटन पर क्लिक करें। वहां दी गई सूची में से पसंद के स्कूलों का चयन करें।
  • छात्र केवीएस प्रवेश 2024 के लिए अधिकतम 3 स्कूलों का चयन कर सकते हैं।
  • दिशानिर्देशों के अनुसार बताए गए साइज का रंगीन फोटोग्राफ और जन्मतिथि प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • Preview बटन पर क्लिक करें और दर्ज किए गए विवरण को ध्यान से जांचें। यदि किसी जानकारी या विवरण को बदलने या सही करने की आवश्यकता है तो इसे Edit करें।
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • kvsagathan.nic.in पर दिख रहे जनरेट किए गए एप्लिकेशन सबमिशन कोड को नोट कर लें।

 


केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज - Documents Required for Admission

  • जन्म प्रमाणपत्र या जन्मतिथि का प्रमाण
  • बच्चे का पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाण
  • SC/ST/OBC प्रमाणपत्र
  • EWS/BPL प्रमाणपत्र
  • एकल बालिका के मामले में शपथ पत्र
  • कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता-पिता के साथ दादा-दादी के रिश्ते का प्रमाण

 


केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1  दस्तावेज़ जमा करने के लिए दिशानिर्देश - Guidelines for Document Submission

  • सभी दस्तावेज Pdf या Jpg प्रारूप में अपलोड किए जाने चाहिए।
  • फोटो को jpg फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
  • फाइलों का Size 256 Kb से अधिक नहीं होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मान्य और सही हों।
  • कक्षा 1 के लिए भरे हुए केवीएस आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, माता-पिता अपनी ईमेल आईडी और नामांकन आईडी का उपयोग करके लॉग इन कर आवेदन की स्थिति की जांच कर सकतेहैं।

 


केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 आरक्षण मानदंड - Reservation Criteria

प्रत्येक कक्षा और प्रत्येक केवी में कुल 40 सीटों में से 10 सीटें SC, ST और PH श्रेणी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। विस्तृत जानकारी निम्नलिखित तालिका में दी गई है:

केन्द्रीय विद्यालय आरक्षण प्रणाली - Reservation System

  • शिक्षा का अधिकार (RTE): 25%
  • अनुसूचित जाति (SC): 15%
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 7.5%
  • अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC-NCL): 27%
  • शारीरिक रूप से अक्षम (PH): 3%

 


केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1  प्रवेश वरीयता - Admission preference

प्रवेश के लिए निम्नलिखित क्रम अपनाया जाता है:

  • पहला लॉट : केवीएस कक्षा 1 में प्रति सेक्शन 10 सीटें(40 सीटों में से) RTE प्रावधानों (25% सीट) के अनुसार भरी जानी हैं और ये 10 सीटें पड़ोस के निवासी SC/ST/EWS/BPL/OBC (Non-Criminal)/दिव्यांग के प्राप्त सभी आवेदनों की पर्ची निकालकर भरी जाएंगी।
  • दूसरा लॉट: प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार SC/ST/OBC-NCL/UR के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
  • तीसरी लॉट: शेष सीटें (RTE और दिव्यांग आवेदकों की सीटें छोड़ने के बाद, यदि बचें) मौजूदा प्राथमिकता श्रेणी कै ट-1 और कैट-2 (प्रोजेक्ट/आईएचएल केवी के मामले में कैट-1 से कैट-3) के अनुसार केवल स्वीकृत संख्या तक या कैट-1 और कैट-2 (प्रोजेक्ट/ आईएचएल केवी के मामले में कैट-1 से कैट-3) के सभी आवेदकों को प्रवेश देने तक भरी जाएंगी।
  • चौथा लॉट: SC/ST/OBC-NCL की कुल संख्या की गणना तीसरे लॉट तक RTE, DA, कैट-1 और कैट-2 (प्रोजेक्ट/ आईएचएल केवी के मामले में कैट-1 से कैट-3) के प्रवेशित उम्मीदवारों की संख्या से की जाएगी। इसके बाद, SC/ST/OBC- NCL के लिए आरक्षित सीटें बची रहने पर, यदि बचें, तो स्वीकृत संख्या के बावजूद, प्रवेश की प्राथमिकताओं के क्रम के अनुसार SC/ST/OBC-NCL आवेदकों को प्रवेश दे कर पूरा किया जाएगा।
  • पांचवां लॉट: इन सभी प्रक्रियाओं के बाद, यदि स्वीकृत सीटें पूरी न भरें और सीटें खाली हैं, तो केवल अनारक्षित सीटों पर कैट-3 (प्रोजेक्ट / आईएचएल के वी मेंकै ट -4) के आवेदकों को मौजूदा प्राथमिकता सूची के अनुसार प्रवेश के लिए चुना जाएगा। RTE/SC/ST/OBC (NPL) के लिए बची हुई आरक्षित सीटें खाली रखी जानी चाहिए।

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments

Ads Area